Rajasthan

हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण, आठ ट्रक माल किया जब्त

हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण, आठ ट्रक माल किया जब्त

जयपुर, 13 जून (हि.स.)। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ ट्रक माल जब्त किया है।

हेरिटेज निगम के उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर बाजार में सड़क और बरामदे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निगम लगातार अभियान चला रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को इंदिरा बाजार, जयंती बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल, वनस्थली मार्ग, सिंधी कैंप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें आठ ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही भविष्य में सामान सड़क पार रखकर अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना करने और सामान को स्थाई सीज करने की चेतावनी भी दी।

—————