अनूठी मिसाइल: समाजसेवी मदलाल शर्मा ने लिया सिख परिवार के लोगों के क्रिया कर्म का जिम्मा
मदलाल शर्मा ने पूर्व पार्षद कृष्णा देवी के परिवार के तीनों दिवंगत आत्माओं के अंतिम संस्कार से लेकर सभी क्रिया कर्मों का खर्चा उठाने का भी जिम्मा लिया है। उन्होंने अस्पताल से तीनों मृतकों को श्मशान घाट ले जाकर संस्कार का सारा खर्च उठाया। इसके कृष्णा देवी को परिवार सहित किरतपुर में दिवंगत आत्माओं की अस्तियों को प्रवाहित करने का खर्चा भी मदन लाल शर्मा ने किया । उ
न्होंने बताया कि इससे आगे और जो भी खर्चा उनके अंतिम क्रियाकर्मों तक का वही उठाएंगे और परिवार के साथ पूरा सहयोग करेंगे। इस तरह मदन लाल शर्मा ने आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है, क्योंकि कृष्णा का परिवार सिख धर्म से संबंध रखता है और मदन लाल शर्मा एक हिंदू ब्राह्मण हैं।

