Haryana

नारनौलः सीएचसी अटेली में पहली बार सफलतापूर्वक सीज़ेरियन प्रसव

ऑपरेशन टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सोनम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ प्रियंका, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ तनेजा यादव तथा एफआरयू अटेली का अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा। इस विशेष अवसर पर एफआरयू अटेली के प्रभारी डॉ विजय कुमार यादव, नागरिक अस्पताल नारनौल से डॉ हर्ष चौहान तथा कार्यालय सिविल सर्जन, नारनौल से संदीप कुमार (डीपीएम) ने समन्वय और निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि महेन्द्रगढ़ जिले में चार एफआरयू नारनौल, महेन्द्रगढ़, कनीना और अटेली में हैं। जिनमें अटेली और कनीना में यह सेवा हाल ही में प्रारंभ की गई है।