जींद : चाकू से हमला करने का आरोपित गिरफ्तार
एक अगस्त को अपोलो चौक के नजदीक मेन बाजार में बालाजी गारमेन्ट्स पर प्रदीप कुमार उर्फ माया व उसकी मां ऊषा कपड़ों की खरीददारी कर रहे थे। आरोपित सुमित को इस बात की भनक लग गई। आरोपित चाकू लेकर दुकान पर ही पहुंच गया और प्रदीप उर्फ माया पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रदीप की मां ने बचने की कोशिश की तो आरोपित ने उसके भी चाकू मारे। हमला करने के बाद आरोपित मौका से कार में बैठ कर फ रार हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने तुरंत सीआईए नरवाना की एक विशेष टीम का गठन करके तत्परता से कारवाई के आदेश दिए। सीआईए टीम ने मौका पर जाकर सीसी टीवी कैमरों की फ ुटेज खंगाली और आरोपी के खिलाफ सबूत इकठ्ठे करके आरोपित की तलाश शुरू की। शनिवार को सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम आरोपित की तलाश में ढाकल के नजदीक मौजूद थी। पुलिस ने मुस्तैदी से उसे काबू कर लिया।

