Haryana

जींद : बराड़ खेड़ा में बरसात से 200 एकड़ में हुआ जलभराव

शनिवार को बराड़ खेड़ा गांव निवासी किसान नवीन, अनूज, रोहित, मनदीप, रामकुमार, दलबीर आदि ने बताया कि गत दिनों हुई बरसात के कारण लगभग 200 एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द निकासी का समाधान किया जाए ताकि दोबारा से धान की फसल की रोपाई कर सकें। किसानों ने कहा कि उनकी खराब हुई फसल का जल्द से जल्द गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिया जाए।