Rajasthan

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए हेरिटेज निगम ने चलाया फॉगिंग अभियान

वहीं, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जलभराव वाली जगहों पर सफाई रखें। अपने घरों में भी बारिश का पानी जमा नहीं होने दे। जिन जगहों पर ज्यादा दिन तक पानी भरता है। वहां मच्छर लार्वा पैदा हो जाता है। इसके लिए तुरंत निगम के सीएसआई या एसआई से संपर्क कर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाएं। निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने स्वास्थ्य शाखा को निर्देश भी दिए है कि वे लगातार फील्ड में निरीक्षण करें। और जलभराव वाली जगहों पर विशेष ध्यान दे कर दवाई का छिड़काव किया जाएं। जिससे कि आमजन को बीमारियों से बचाया जा सके।