UP

यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन से महासचिव प्रमोद कुमार निष्कासित

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहसचिव संतोष कुमार ने साेमवार काे बताया कि महासचिव प्रमोद कुमार पर लगे आरोप केवल प्रशासनिक लापरवाही तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आर्थिक गड़बड़ी, गबन, बिना टेंडर के आयोजन और निजी लाभ के लिए स्पॉन्सरशिप के दुरुपयोग तक दर्जनों गंभीर आरोप सामने आए। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उनकी तरफ से काेई भी जवाब नहीं आया। अब एक ऑनलाइन बैठक में उन्हें संघ से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। संघ की पंजीकृत कार्यकारिणी में कुल नौ सदस्य हैं, जिनमें से पांच सदस्यों ने निष्कासन प्रस्ताव का समर्थन किया है।

————