आगरा : दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, तीन बदमाशाें काे लगी गाेली
सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने साेमवार काे बताया कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में रविवार की देर रात बिचपुरी-पथौली नहर पर एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक गिरोह को घेर लिया। पुलिस को दो बदमाश गाड़ी से उतरकर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनकी पहचान साजिद और सहबान के रूप में हुई हैं। पुलिस काे इनके पास से चोरी की एक गाड़ी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
उन्हाेंने बताया कि यह गिरोह शहर में कई दुकानों और संस्थानों में सेंधमारी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया है। ये दोनों बदमाश बीती रात भी गाड़ी लेकर चोरी के इरादे से निकले थे तभी मुठभेड़ में दबोच लिए गए।


