Himachal Pradesh

प्रतिबिम्ब मैप के माध्यम से 10,599 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार : केंद्रीय राज्य मंत्री

उन्होंने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी को सदन में दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार साइबर अपराधों से लड़ने के लिए राज्य सरकारों को कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया की इसके अन्तर्गत 33 राज्यों और केन्द्र शाषित राज्यों में साइबर फॉरेंसिक और ट्रेनिंग लैबोरेट्रीज स्थापित कर दी गयी हैं। इन साइबर फॉरेंसिक और ट्रेनिंग लैबोरेट्रीज में अब तक 24 हजार 600 पुलिस और सम्बन्धित एजेंसियों के अधिकारीयों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया की साइबर अपराधों की जांच में जुड़े राज्यों और केन्द्र शाषित राज्यों के पुलिस अधिकारियों को मदद प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में स्टेट ऑफ़ आर्ट “नेशनल साइबर फॉरेंसिक लेबोरेटरी स्थापित की गई है तथा इस लेबोरेटरी के माध्यम से अब तक 12 हजार 460 केसों में मदद प्रदान की जा चुकी है। साइबर अपराधों की जांच, फॉरेंसिक आदि में पुलिस, ज्यूडिशियल अधिकारीयों को प्रशिक्षित करने के लिए ओपन ऑनलाइन कोर्स प्लेटफार्म शुरू किया गया है जिसके माध्यम से अब तक अब तक 1,05,796 पुलिस अधिकारी रजिस्टर हुए हैं और 82,704 पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के सटीक ठिकानों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए “प्रतिबिम्ब” मैप शुरू किया गया है जिसके माध्यम से अब तक 10,599 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।