MP

मप्र के जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद इंडिगो एयरबस का टायर हुआ पंचर, बड़ा हादसा टला

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुबह मुंबई से इंडिगो का एयरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचा। यहां विमान के लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी यात्री उतर गए। इसके पश्चात पायलट विमान को एप्रान में खड़ा करने के लिए पायलट ले जाने लगे, तभी विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घटनास्थल से सभी यात्री दूर जा चुके थे, वरना बड़ा हादसा होने की आशंका थी।

इंडिगो ने की तरफ से विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कही जा रही है। टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार करने के लिए पहुंच गई है। सुधार के विमान शाम को मुंबई जाने के लिए उड़ान भरेगा।