Uttarakhand

21 घंटे बाद बाधित ट्रैक पर रेल यातायात शुरू

आज दोपहर बाद ट्रैक से बोल्डर और मलबा हटा लिया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,प्रेमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और वहां चल रहे हैं कार्य का निरीक्षण किया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि लगभग 21 घंटे के बाद रेलवे ट्रैक व्यवस्थित हो गया है और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है।