बारिश की वजह से पेड़ छप्पर पर गिरा, मलबे में दबकर युवती की माैत
बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गयासपुर में शुक्रवार सुबह में छप्पर के नीचे एक परिवार लेटा हुआ था, तभी बारिश के दौरान एक पेड़ छप्पर पर जा गिरा। छप्पर पेड़ का बाेझ नहीं संभाल सका और पेड़ समेत छप्पर नीच जा गिरा। हादसे में छप्पर के नीचे साे रहे पिता-पुत्री दब गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिता-पुत्री मलबे से बाहर निकाल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने सावित्री (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता जगदीश की हालत गम्भीर है।
बाजार शुक्ल के थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में तहसील प्रशासन काे भी अवगत कराया गया है।

