Uttarakhand

नैनीताल में भारी बारिश, झील उच्चतम स्तर के पास

नैनीताल, 14 अगस्त । गुरुवार को जनपद मुख्यालय सहित पूरे जनपद में बुधवार रात्रि से ही लगातार बारिश हुई। बारिश से गुरुवार को भी दोपहर बाद तक जनजीवन प्रभावित रहा। कई मार्ग भी बंद हुए। खासकर हल्द्वानी भी रूसी बाइपास से लगभग 500 मीटर आगे काफी मलबा आ जाने के कारण लगभग डेढ़ घंटे यातायात के लिये बंद रहा। इस कारण कई वाहन फंसे रहे, जबकि अन्य वापस लौट गये।

झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा के अनुसार नगर में बीते 24 घंटों में 119 मिमी बारिश और इस वर्ष जनवरी माह से कुल 1452 मिमी बारिश हुई है। बारिश के फलस्वरूप झील का जल स्तर उच्चतर स्तर 89 फिट के सापेक्ष 87.6 फिट पर बना हुआ और झील के सभी गेट 14 मिमी के स्तर तक खोले गये हैं।