सभी उर्वरक की दुकानों पर नियमानुसार करें खाद का आवंटन : सूर्य प्रताप शाही
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने सबसे पहले स्टाक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर को देखा। वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों से फोन से उन्होंने वार्ता भी किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक खरीदने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर कृषि विभाग तथा जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर के साथ बैठक भी किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उर्वरक की दुकानों एवं साधन सहकारी समिति पर नियमानुसार खाद आवंटित किया जाय। खाद की दुकानों एवं सरकारी खाद की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने का उन्होंने निर्देश दिया है।
इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक महाजन एवं कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

