मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा काे जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी काे जयंती पर याद कर लिखा हिन्दी साहित्य के महान निबंधकार व उपन्यासकार, ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। भारतीय संस्कृति के गहन अध्येता द्विवेदी जी ने हिन्दी साहित्य को अपनी कालजयी लेखनी से समृद्ध किया। उनकी कृतियां नई प्रतिभाओं के लिए पथ प्रदर्शक हैं।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्माकाे जयंती पर नमन करते हुए कहा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।

