गुरुग्राम: वर्ल्ड फोटोग्राफी-डे पर साक्षी ने खींची सबसे अच्छी फोटो
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने कहा कि फोटो भावों को प्रकट करने का सबसे सशक्त माध्यम है। एक फोटो एक हजार शब्दों के बराबर होती है। विद्यार्थियों ने अपनी फोटोग्राफी कला द्वारा सराहनीय भावों को प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मीडिया के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं हैं। यदि विद्यार्थी प्रायोगिक कार्य करेंगे तो उन्हें अवश्य ही सफलता मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी दलाल, डॉ. संदीप यादव, मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों सभी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों मेंं बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

