नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित मकान मालिक गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह के अनुसार मुरादाबाद का एक परिवार कई साल पहले ज्वालापुर में एक किराए के मकान में आकर बसा था। कुछ साल पहले परिवार के मुखिया का देहांत हो गया, जिसके चलते बच्चों की जिम्मेदारी मां पर आ गई, मां जब काम के लिए बाहर जाती थी, तब घर में अकेली रह गई 13 साल की मासूम का मकान मालिक शारीरिक शोषण करने लगा। विगत करीब 8 महीने से यह क्रम चल रहा था परेशान पीड़िता ने यह बात अपनी सहेली को बताई और उसकी सहेली ने पीड़िता की मां को। मामला खुलने पर बच्ची की मां ने ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित मोहित पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

