MP

राजगढ़ः रेलवे स्टेशन व ट्रेनों से मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

थानाइंचार्ज सुशीला परते ने शुक्रवार को बताया कि फरियादी का रेलवे स्टेशन पचोर के वेटिंगरुम में चार्जिंग पर लगा वीवो कंपनी का मोबाइल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत 24 हजार रुपये बताई गई। वहीं साबरमती एक्सप्रेस में सफर में कर रहे युवक का कुंभराज स्टेशन से अज्ञात बदमाश मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर संतोष कोरी के निर्देश पर एएसपी मनीषा पाठक एवं उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित कजोड़ीलाल (72)पुत्र मथुरालाल निवासी पैंची थाना चाचैड़ा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 24 हजार रुपए कीमती वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया वहीं दिनेशकुमार (30)पुत्र रामस्वरुप मीना निवासी खेजड़ाकला थाना चाचैड़ा के कब्जे से 19 हजार रुपए कीमती चोरी गया मोबाइल जब्त किया।