पंचायती राज एवं नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा का जनाधार बरकरार, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा उपचुनावों में लगातार अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है, जबकि विपक्ष का जनाधार तेजी से गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस लगातार जनता को भ्रमित करने और गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। कांग्रेसी नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।” यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। भाजपा प्रदेश में जनसेवा, विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी भावना से कार्य करती रहेगी।

