UP

गुरुद्वारा निर्मल आश्रम गुलाबबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया साहिब श्री गुरु ग्रंथ जी महाराज का प्रकाश पर्व

गुरु ग्रंथ साहिब जी की आरती सर्वत्र साध संगत द्वारा निर्मल मर्यादा अनुसार धूप, दीप, पुष्प, शंख, घंटा घड़ियाल बजा कर की गई। अरदास रानी कौर ने की।

इसके बाद श्री निर्मल आश्रम महिला कीर्तन जत्था इंदर कौर, रीता मिश्रा, पिंकी गुलाटी, जसमीत कौर, इंदू कौर, निर्मल कौर आदि द्वारा शबद कीर्तन किया गया। निशान साहब के चोले की सेवा तलविंदर सिंह के परिवार की ओर से की गई। अंत में गुरु का लंगर (भंडारा) अटूट वारताया गया। लंगर सेवा जसविंदर सिंह एवं मनीत कौर परिवार की ओर से की गई, लंगर तैयार करने और वरताने में वजीर सिंह, वरियाम सिंह, हरमीत सिंह लवली राजेंद्र सिंह, गुरप्रीत आनंद, परमजीत सिंह आदि ने की मुख्य भूमिका निभाई।

निर्मल आश्रम की ओर से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी पर आधारित एक पुस्तक पूर्ण गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी जिज्ञासु संगत को निःशुल्क वितरित की गई जिससे लोग गुरु ग्रंथ साहब की शिक्षाओं को समझ सकें।