लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने किया बुजुर्गों को सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता और भवाली के समाजसेवी दर्शन नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में नगर के 13 बुजुर्गों-महेश लाल साह, डॉ. दिनेश अवस्थी, पान सिंह रौतेला, बिहारी लाल साह, गोपाल बिष्ट, दुर्गा दास साह, कामेश्वर प्रसाद काला, हरीश लाल साह, श्याम सिंह बिष्ट, केपी साह, घनश्याम बिष्ट, उमेश लाल साह और रवैल सिंह आनंद को प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सात नंबर की टीम ने बारह मासा और वैष्णो देवी ग्रुप ने कुमाऊं की तीज-त्योहार परंपरा को प्रस्तुत किया।
शैली प्रतियोगिता में जया पालीवाल प्रथम, भावना रावत द्वितीय और वर्षा आर्या तृतीय रहीं, जबकि ज्योति चौधरी, अंजलि बिष्ट, हेमा पालीवाल और ममता तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिले। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी प्रभाव के बीच ऐसे आयोजन भावी पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति और दीपा पांडे ने किया तथा संयोजक प्रगति जैन ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आभा साह, सचिव कविता त्रिपाठी सहित गीता साह, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, रानी साह, ज्योति ढोंढियाल, विनीता पांडे, रमा भट्ट, नीलम गुप्ता, सीमा सेठ, प्रेमा अधिकारी, सविता कुलारा, दया कुंवर, नीरू साह, मानसी गर्ग, भावना साह और मधुमिता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

