Rajasthan

नीट यूजी-2025 की स्टेट कोटे की सीट आवंटन में दें ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी का लाभ

याचिका में अधिवक्ता रेखा कुमारी गुप्ता ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गुर्जर समुदाय की है और प्रदेश में ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी में आती है। वहीं केन्द्रीय सूची में इस श्रेणी को सामान्य वर्ग में माना गया है। याचिका में कहा गया कि नीट यूजी, 2025 के सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी राज्य की सूची के तहत ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर में आते हैं, लेकिन केन्द्रीय सूची में इस श्रेणी में नहीं है, उन्हें सामान्य वर्ग में ही माना जाएगा। इसके चलते याचिकाकर्ता को जबरन सामान्य वर्ग के माना गया।

याचिका में कहा गया कि ओबीसी क्रीमी लेयर वर्ग की कट ऑफ से अधिक अंकों के बावजूद इस श्रेणी की काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जा रहा है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी में शामिल करने के निर्देश देते हुए अन्य समान अभ्यर्थियों को भी इस श्रेणी का लाभ देने को कहा है।