जींद : सीवरेज समस्या से परेशान हो लोगों ने लगाया जाम
नरवाना स्थित रेलवे रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक से कॉलोनीवासियों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। कॉलोनीवासियों का कहना था कि अग्रसेन नगर की गली नंबर 12 में पिछले एक महीने से गली उखाड़ दी गई है। ठेकेदार के द्वारा जो की गली उखड़ते हुए जेसीबी द्वारा सीवरेज के मेनहोल तथा सीवरेज की लाइन तोड़ दी गई थी। जिससे लोगों को भारी परेशानी थी। लोग गंदे पानी में से निकलने को मजबूर हैं। कई बार पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, ठेकेदार, पार्षद को समस्या से अवगत करवाया लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नही की। जिससे मजबूरन कॉलोनीवासियों को जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जाम लगने की सूचना मिलने पर हुड्डा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा जब तक पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एक्सईएन, एसडीओ मौके पर नहीं आएंगे तब तक रोड जाम ही रहेगा। काफी समझाने के बाद मौके पर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एसडीओ, जेई मौके पर पहुंचे तथा कॉलोनीवासियों को समस्या के निदान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

