Rajasthan

18 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षाकर्मियों को तय वेतन नहीं देने पर मांगा जवाब

याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता करीब 18 साल पहले शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए थे। वहीं बाद में उन्हें पाठशाला सहायक बनाया गया। इसी तरह अन्य संविदा अध्यापक भी सालों से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने 15 अप्रैल, 2023 को आदेश जारी कर 18 साल पूरी करने वाले ऐसे शिक्षाकर्मियों को 51 हजार 600 रुपए मासिक वेतन देना तय किया था। आदेश के तहत कई जगहों पर ऐसे शिक्षाकर्मियों को लाभ दिया जा चुका है, लेकिन याचिकाकर्ताओं को आज तक वेतन के तौर पर नाममात्र की राशि दी जा रही है। ऐसे में उन्हें अप्रैल, 2023 में निर्धारित वेतन और उसके आधार पर अब तक का बकाया एरियर भी अदा किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।