सिरमौर में मानसून से 230 करोड़ का नुकसान, राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने दिए निर्देश
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को अवरुद्ध मार्गों को खोलने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेजी से करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर राहत देने का भी आदेश दिया।
आपदा का आंकलन10 पक्के और 12 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त, 51 पक्के और 40 कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, 90 गौशालाएं, 4 दुकानें क्षतिग्रस्त, 44 पशुधन की क्षति
समीक्षा बैठक में बताया गया कि 20 जून से 9 सितंबर 2025 तक मानसून से जिले में राजस्व विभाग समेत अन्य विभागों को करीब ₹170 करोड़ का नुकसान हुआ है। राहत कार्यों पर अब तक ₹12.74 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जबकि सड़कों, पुलों, जल आपूर्ति और अन्य निकायों के लिए ₹4.44 करोड़ की राशि आबंटित की गई है।

