एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में चमके एमआईटी के सितारे, तीन होनहार छात्रों को मिला स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक
मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक रोहित गर्ग ने बताया कि बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र शक्ति सिंह ने स्वर्ण पदक, एमफार्मा की छात्रा पारुल ने रजत पदक और बी आर्किटेक्चर की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दीक्षांत समारोह में ही एमआईटी के असिस्टेंट प्रो. मानस सिंघल ने पीएचडी हासिल की। निदेशक रोहित गर्ग, डीन एकेडमिक डॉ. क्षितिज सिंघल ने इन्हें शुभकामनाएं दीं।

