प्रदेश के आपदा पीड़ितों को 1500 करोड़ के पैकेज से मिलेगी बड़ी राहत : डॉ. भारद्वाज
वीरवार को जारी एक प्रेस बयान में डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासन और अधिकारियों से क्षति का आकलन करवाया। उन्होंने बताया कि बैठक में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द को साझा करते हुए संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के साथ मिलकर हर प्रकार की मदद करने का भरोसा दिलाया।
सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री के प्रति आभारी है कि उन्होंने विपत्ति की इस घड़ी में प्रदेश का हाथ थामा और राज्य को आत्मविश्वास और भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा हिमाचल के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

