बागजाला के ग्रामीण का धरना 26 वें दिन भी जारी
अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बागजाला गांव वासियों की मांगों पर की जा रही उपेक्षा का पानी सर के ऊपर पहुंचता जा रहा है। भाजपा की धामी सरकार और लालकुआं विधायक का बागजाला गांव की मांगों के प्रति उदासीनता भरा यही रवैया जारी रहा तो आंदोलन का रुख हल्द्वानी की ओर मोड़ा जाएगा।
26वें दिन के धरने में आनन्द सिंह नेगी, डा उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, विमला देवी, हेमा देवी, मो परवेज, मीना भट्ट, एम एस मलिक, डा कैलाश पाण्डेय, नसीर, हरि गिरी, ऋषि मटियाली, हरक सिंह बिष्ट, पारवती , भगवती गोस्वामी, पूनम, भावना, भोला सिंह, दिनेश चन्द्र, दीपिका, सुनीता, शोभा, मन्नू देवी आदि शामिल रहे।

