अजय सोलंकी ने लोहगढ़ में कोहली क्रिकेट कप का किया शुभारंभ, ट्रांसफार्मर व बोरवेल लगाने के दिए निर्देश
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लोहगढ़ के पास ऐतिहासिक बंदा बहादुर स्थल तक जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है, जिसे सुधारने के लिए 10 करोड़ 67 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर नाबार्ड को भेजी गई है। इस प्रोजेक्ट के टेंडर विभाग जल्द ही जारी करेगा।
इसके अतिरिक्त कोलर माता भद्रकाली रोड के निर्माण के लिए भी 3 करोड़ 12 लाख रुपये की डीपीआर नाबार्ड को भेजी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन दोनों परियोजनाओं के टेंडर शीघ्र ही आबंटित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जन समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में कई अन्य विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

