UP

शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा: जेपी सिंह

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव जय प्रकाश सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने आक्रांता सैय्यद सलार मसूद गाजी को पराजित कर देश और समाज की रक्षा की थी। प्रदर्शनकारियों के अनुसार शौकत अली का बयान तथ्यहीन और साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने वाला है।

पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शौकत अली के खिलाफ मानहानि और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि महाराजा सुहेलदेव करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक और राष्ट्र रक्षक थे। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया है। साथ ही ट्रेन, मेडिकल कॉलेज और स्मारक पार्क भी स्थापित किए हैं।सुभासपा नेताओं ने कहा कि अगर शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।