प्रदेश में तालाबों का मूल स्वरूप बहाली का मामला : मुख्य सचिव से कोर्ट ने मांगी जानकारी
कोर्ट ने मुख्य सचिव से पूछा है कि प्रदेश व जिला स्तर पर तंत्र तैयार करने के आदेश के अनुपालन में क्या कदम उठाए गए हैं। 16 सितम्बर 24 को सपोर्ट इंडिया वेलफेयर सोसायटी केस में दिए गए निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है। याचिका की सुनवाई 19 सितम्बर को होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने जय सिंह मौर्य की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता ए के यादव ने बहस की। कोर्ट ने सी जे एम लखनऊ के मार्फत आदेश की जानकारी मुख्य सचिव को देने का आदेश दिया है।

