‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की ओपनिंग मजबूत रही और इसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में ब्लॉकबस्टर ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘मिराय’, ‘केसरी: चैप्टर 2’, ‘जाट’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
‘जॉली एलएलबी’ में जहां अरशद वारसी लीड रोल में थे, वहीं ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद एक साथ कोर्टरूम में भिड़ते नजर आ रहे हैं। सौरभ शुक्ला ने भी अपनी यादगार जज की भूमिका दोबारा निभाई है। इसके साथ ही हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी अपने-अपने पुराने किरदारों में वापसी की है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिल रही है और दर्शकों की चर्चाओं में इसका असर साफ झलक रहा है।

