पानीपत: आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की हॉकी टीम सीबीएसई में फिर बनी चैंपियन
टीम की कमान इस बार फिर अकीरत कौर को मिली थी। इसी के साथ दीपांशी, कैरल, चंचल, आराध्या सिंह, अवनी, लकशिका, तनवी, कशिश, मानवी, गीत, कनिका, निहारिका तिवारी को टीम में जगह मिली। शनिवार को टीम के पानीपत पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंघला , वीरेंद्र सिंगला, वाईस चेयरमैन कमल किशोर, मेनेजर अरुण आर्य , कैशियर नरेश गर्ग, प्रधानाचर्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता व स्कूल स्पोर्ट्स कोच धरमेंदर सिंह और प्रदीप मलिक ने टीम का स्वागत किया।

