बेरोजगार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने खाली पदों को भरने की उठाई मांग
सचिव जीवन ठाकुर ने प्रतिनिधियों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि वे यह मामला जल्द ही मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे ताकि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जा सके और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर धीरज सूद, गौरव, आकाश, संतोष, कमल किशोर, अंकुश, अमित, अनुज, साहिल, पीयूष ठाकुर और अजय सहित अन्य अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

