Rajasthan

आमजन को मिली राहत, महारानी फार्म पुलिया से यातायात शुरू

गौरतलब है कि जेडीए ने महारानी फार्म पुलिया की रपट को 6 माह में पूरा करने का दावा किया था लेकिन इसे तैयार करने में करीब 9 माह का समय लग गया। जेडीए ने इस रपट को ऊंचा करने का वर्क ऑर्डर पिछले साल नवंबर में जारी किया था। योजना थी कि जून 2025 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के कारण काम जनवरी से ही शुरू हो पाया। इसके बाद बिजली और पानी की लाइन को शिफ्ट करने में एक से डेढ़ माह का समय लग गया। इस वजह से जून की डेडलाइन पार हो गई। जेडीए ने काम पूरा करने की समय सीमा अगस्त तक बढ़ाई, लेकिन अगस्त में भी काम पूरा न हो सका। नौ महीने बाद रपट तैयार हो सकी। पुलिया की ऊंचाई कम होने से बारिश के दौरान यहां ओवरफ्लो होता था। प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।