जीएसटी घटने से उरमूल डेयरी उत्पाद भी हुए सस्ते, घी की दरों में आई भारी कमी
उरमूल डेयरी प्रबध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि एक लीटर गाय घी की दरों में 38 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 570 रुपये, 5 लीटर की दरों में 190 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 2835 रुपये तथा 15 लीटर पैकिंग की दरों में 615 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 9330 रुपये नई रेट हो गई है।
इसी प्रकार से सादा घी की दरें भी कम हुई है। एक लीटर सादा घी की पैकिंग में 37 रुपये घटने के बाद एमआरपी 551 रुपये, 5 लीटर पैकिंग में 185 रुपये कम होने के बाद एमआरपी 2740 रुपये तथा 15 लीटर पैकिंग में 600 कम होने 9045 रुपये हो गई है।
बिश्नोई ने बताया कि डेयरी के सभी उत्पादों की दरों में कमी आई है।

