Rajasthan

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती: गुरूवार को धानक्या में होगा रोजगार सहायता शिविर का आयोजन

उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी विभाग शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा एक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके जरिये युवा शिविर के लिए अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई पॉलिटेक्निक आदि सभी योग्यताधारी रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं हेतु इस रोजगार सहायता शिविर में रिक्तियाँ हैं, अतः सभी योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ उक्त रोजगार मेले का लाभ उठाएं।