Entertainment

‘जटाधारा’ का नया गीत ‘सोल ऑफ जटाधारा’ रिलीज

‘सोल ऑफ जटाधारा’ फिल्म का सही टोन सेट करता है। पारंपरिक संगीत और आध्यात्मिकता के मिश्रण से यह गीत दर्शकों को जटाधारा की आत्मा और रहस्यमयी दुनिया में ले जाता है। शुरुआती “ॐ नमः शिवाय” के मंत्र गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं और फिल्म के मूड को पूरी तरह तैयार कर देते हैं। राजीव राज द्वारा कंपोज़ और गाया गया यह ट्रैक रॉ एनर्जी और आध्यात्मिक गहराई का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है, जो फिल्म के सार को बखूबी दर्शाता है और दर्शकों में सकारात्मक ऊर्जा भर देता है।

‘जटाधारा’ में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकला, सुबलेखा सुधाकर और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अच्छाई और बुराई, रोशनी और अंधकार, मानव इच्छाशक्ति और ब्रह्मांडीय नियति की टक्कर को दर्शाने का वादा करती है। यह महाकाव्य हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

————–