Rajasthan

रोडवेज बस स्टैंड पर अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा

बस स्टैंड पर फैली गंदगी देखकर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। उन्होंने प्रबंधक को मौके पर बुलाया और फटकार लगाई। इसके बाद स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और साफ-सुथरे माहौल का संदेश दिया। साथ ही बंद पड़े बुकिंग विंडो को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। टोंक डिपो मैनेजर पवन मीणा ने बताया कि डिप्टी सीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बंद पड़ी बुकिंग विंडो चालू करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल स्टाफ की कमी है, इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। स्टाफ बढ़ने के बाद विंडो चालू कर दी जाएगी। जयपुर जाते समय बैरवा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का भी निरीक्षण किया। छात्रों ने शिकायत की कि कॉलेज के पास रोडवेज बसें नहीं रुकतीं। इस पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को कॉलेज के पास बस स्टॉप बनाने के आदेश दिए। कुछ देर बाद ही मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए।