बाला किला वन क्षेत्र में विचरण करते बाघिन एसटी-2302 के साथ दो शावकों की हुई कैमरे में हुई तस्वीर कैद
वन राज्य मंत्री शर्मा ने बताया कि विगत दिनों वन क्षेत्रा के बाघ परियोजना सरिस्का के बफर रेंज में बाघिन एसटी-2302 ने शावक को जन्म दिया था। कैमरा ट्रैप में बाघिन के साथ एक शावक की तस्वीर कैद हुई थी तथा करणी माता वन क्षेत्र में अब एसटी-2302 के साथ दूसरा शावक भी देखा गया है। इससे अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या 50 हो गई जो टाइगरों की बढती संख्या के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही, शोर और भीड़भाड़ से बचें।

