MP

भोपाल : मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

वंदेमातरम गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, संजय कुमार शुक्ल, दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव मनीष सिंह सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राज्‍य शासन के निर्देशानुसार हर माह के पहले कार्यदिवस के मौके पर मंत्रालय समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन होता है।