अयोध्या में रामपथ पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का निकला पथ संचलन
अयोध्या, 2 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। गुरुवार को रामनगरी अयोध्या के राम कथा पार्क से शताब्दी वर्ष का आगाज विजय दशमी उत्सव से हुआ। इस अवसर पर राम कथा पार्क से राम मंदिर के मुख्य द्वार तक स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला। इस समारोह में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभदेव जन्मभूमि दिगंबर जैन बड़ी मूर्ति अध्यक्ष और पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने किया।

