खाली पड़े डेयरी बूथ में मिला महिला का अर्द्ध नग्न शव
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि थाना इलाके में स्थित सेक्टर -5 के 15 नंबर बस स्टैंड के पास खाली पड़े डेयरी बूथ में एक महिला के अर्द्ध नग्न शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्तगी के लिए पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 30 साल के आसपास है, और वो खानाबदोश जीवन जी रहीं थी। फुटपाथ पर सोती थी। पुलिस ने मृतका के दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की संभावना के चलते दो-तीन नशेड़ियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रहीं है।
डेयरी बूथ का गेट खुला देख सिक्योरिटी गार्ड पहुंचा था मौके पर
करन शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब ढ़ाई बजे सिक्योरिटी गार्ड ने खाली पड़े डेयरी बूथ का गेट खुला हुआ देखा। गेट बंद करने के लिए जैसे ही बूथ के अंदर पहुंचा तो भौचक्का रह गया। डेयरी बूथ में महिला अर्द्ध नग्न अवस्था में बेहोश पड़ी हुई थी और उसके हॉट और माथे से खून बह रहा था और शरीर पर रगड़ के निशान मौजूद थे। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने स्थानीय लोगों और पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

