Himachal Pradesh

कार से 150 ग्राम चरस बरामद, पांच गिरफ्तार

उपरोक्त पांचों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पंचरूखी में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के धन्धे में संलिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से लगातार गशत व ट्रैफिक चैकिंग भी की जा रही है। इसी दौरान बीती मध्य रात्रि जब ये आरोपी कार में चरस लेकर आ रहे थे तो पुलिस थाना पंचरूखी की टीम ने मट्ट से ध्रमण की ओर जाती हुई लिंक रोड़ के समीप ट्रैफिक चैकिंग के दौरान इन्हें रंगे हाथों काबू किया तथा इनके कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के झिलाफ़ आगामी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।