बाबा टिकैत की जयंती पर उनके जीवन चरित्र को अपनाने पर दिया जोर
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को उनके हकों की लड़ाई लड़ना सिखाया है। उन्होंने किसान हित में एक से बढ़कर एक आंदोलन किए। आज का किसान कमजोर नहीं है। जिलाध्यक्ष ने बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, अतुल बालियान, राकेश प्रधान, समरपाल सिंह देवानंद भूमिहार, सादिक, डैनी आदि उपस्थित रहे।

