जींद : नशीली दवा रखने के जुर्म में कैमिस्ट को दस साल कैद
कट्टे की तलाशी लिए जाने पर उसमें 100-100 एमएल की 62 बोतल ओनेरेक्स कैच सिरप बरामद हुआ, जो प्रतिबंधित पाया गया। दस्तावेज मांगने पर वह उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आजाद के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिफा की अदालत ने आजाद को नशीली दवाएं रखने के जुर्म में दस साल कैद तथा एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

