Uttarakhand

वाल्मीकि प्रकट दिवस पर बिखरे लोक संस्कृति के रंग

नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच पूजन कर कार्यक्रमों का उद्घाटन करने के साथ उपस्थित जनसमूह के साथ रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया, और कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों के उत्साह की सराहना की।

इस अवसर पर राजस्थानी, कुमाउनी और हिमांचली लोक नृत्य जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही कन्नू बेनीवाल एवं उनके समूह द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सभासद शीतल कटियार, मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज कटियार, सचिव संजय सिरोही, सतीश पवार, सुनील पवार, विनोद पवार, मोहित बेनीवाल, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष गिरीश भैया और महासचिव दिनेश कटियार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।