हिसार के गंगवा फुटबॉल ग्राउंड पर हुआ राज्य ओलंपिक गेम्स-2025 के लिए फुटबॉल ट्रायल्स का आयोजन
ट्रायल्स के पर्यवेक्षक के रूप में शनिवार काे हरियाणा
ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव रविन्द्र पानू एवं हरियाणा वुशू स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा
के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि चयन प्रक्रिया
पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और खेल भावना के अनुरूप संपन्न हो।
खेल चयन प्रक्रिया के दौरान जूनियर फुटबॉल कोच मधु बाला, अश्वनी कुमार, नरेंद्र
जांगड़ा, विनोद कुमार और मंजू (जूनियर फुटबॉल कोच) ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का मूल्यांकन
किया। प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर पर्यवेक्षक रविंदर पानू ने कहा कि हरियाणा में खेलों के प्रति युवाओं का
उत्साह काबिल-ए-तारीफ है। हमारा उद्देश्य है कि हिसार जैसे जिलों से उभरते खिलाड़ी
राज्य और देश का नाम रोशन करें। फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना
सिखाता है। ट्रायल्स पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में कराए गए हैं, ताकि योग्य
खिलाड़ी ही राज्य स्तर तक पहुंचें।
उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने भी कहा कि हरियाणा में
खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है केवल अवसर और सही मंच की। ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों
को आगे बढऩे का आत्मविश्वास देते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन उत्साहपूर्ण
माहौल में हुआ। चयनित खिलाडिय़ों की सूची शीघ्र ही हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी
की जाएगी।

