MP

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह आज विदिशा जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान प्रातः 10.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 11.30 बजे विदिशा पहुंचे और यहां विट्ठल नगर में स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर एक बजे समाजसेवियों से चर्चा, दोपहर 1.45 बजे भण्डारी पैलेसे में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री चौहान का दोपहर 2.45 से तीन बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात् वे दोपहर तीन बजे नवीन व्यापार आध्या इंटरप्राइजेस के उद्घाटन कार्यक्रम, दोपहर 3.30 बजे ग्राम बामनखेडा में धान कृषकों से चर्चा में शामिल होंगे। इसके बाद वे सायं 4.30 बजे इन्द्रप्रस्थ कालोनी में निवासरत देवना अरोरा के निवास और सायं 4.40 बजे सिंधी कालोनी डंडापुरा में सुरेश मोतियानी के निवास पर पहुंचेगे। ततपश्चात् वे सायं 4.50 बजे विदिशा से भोपाल के लिए रवना होंगे।