Delhi

सीबीआई ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एसबीआई फील्ड अफसर को घूस लेते किया गिरफ्तार

सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा लिए गए पांच लाख के मुद्रा लोन पर 10 प्रतिशत यानी पचास हजार की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद मामला बीस हजार पर तय हुआ। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को दस हजार की पहली किश्त लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास की तलाशी ली गई, जिसमें संदिग्ध दस्तावेज और सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी को आज जबलपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई ने इस संबंध में 11 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि जांच जारी है।